बेगुसराय, जून 13 -- मटिहानी, एक संवाददाता। रेड क्रॉस सोसायटी मनिअप्पा अस्पताल की चाहरदीवारी का निर्माण 43 लाख की लागत से होगा। बरौनी रिफाइनरी के सीएसआर फंड से निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह एवं बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्यप्रकाश ने इसका शिलान्यास किया। अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह डीएम तुषार सिंगला ने की। इस अवसर घोषणा की गई कि आने वाले समय में इसी परिसर में एक उच्च कोटि का आधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा। वह क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देगा। इस अवसर केंद्रीय वस्त्र मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मटिहानी के सर्वांगीण विकास में विधायक राजकुमार सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। मटिहानी को हर क्षेत्र में विकसित बनाने...