हमीरपुर, जनवरी 7 -- 0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में 29831 परीक्षार्थी लेंगे भाग हमीरपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 43 परीक्षा केंद्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसमें अब जिले के 29831 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू होनी है। जिसके लिए जिले में 43 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें हाईस्कूल के 15131 व इंटरमीडिएट के 14700 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे। बताते चले कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 434 घटी है। इसके साथ ही पिछले वर्ष जहां 41 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई गई थी। जबकि इस वर्ष दो परीक्षा केंद्रों की बढ़ोत्तरी की गई है। जिला ...