नई दिल्ली, मार्च 18 -- महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में नजर आने वाले हैं। 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले एमएस धोनी 2025 के आईपीएल में भी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। एमएस धोनी की उम्र 43 साल है और इस उम्र में भी वे कैसे गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं? इसके बारे में हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने बात दी। एमएस धोनी को 4 करोड़ रुपये में सीएसके ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। धोनी 2024 के सीजन में 14 मैचों में खेले थे और 13 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 से पहले वे सीएसके के कैंप में छक्कों की प्रैक्टिस करते नजर आए। धोनी को लेकर ईएसपीएनक्रिकइंफो पर हरभजन और आकाश चोपड़ा ने बताया कि वे कैसे आज भी डोमिनेट कर रहे हैं। हरभजन ने कहा, "पिछले साल वह शानदार थे। मैं हाल ही में अपने एक दोस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.