नई दिल्ली, फरवरी 11 -- रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग लिमिटेड के शेयर बुधवार को 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 354.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के काफी करीब जा पहुंचे हैं। आशियाना हाउसिंग के शेयरों में यह तेजी, दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजों के बाद आई है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में आशियाना हाउसिंग का मुनाफा 420 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। रियल्टी कंपनी को 56 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफाआशियाना हाउसिंग लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 56.65 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। रियल्टी कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 420 पर्सेंट बढ़ा है। आशियाना हाउसिंग को एक साल पहले की समान अवधि में 10.89 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। आश...