नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने रविवार को भारतीय टीम के खिलाफ महिला विश्व कप मुकाबले में शतक जड़ा। हीली ने वनडे में 42 महीने के लंबे अंतराल के बाद दमदार शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की। बतौर कप्तान वनडे में ये उनका पहला शतक भी है। हीली ने अपनी तूफानी पारी में 142 रन बनाए। कप्तान एलिसा हीली की मैराथन पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। इससे पहले हीली ने अप्रैल 2022 में शतक लगाया था। वहीं जारी टूर्नामेंट में वह इस मैच से पहले उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने महिला वनडे इतिहास में भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इंग्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.