चतरा, अप्रैल 22 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरावासियों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 22 अप्रैल को चतरा का तापमान 42 डिक्री सेल्सियस रहा। लोग गर्मी से परेशान दिखे। कड़ाके की धूप के कारण सड़कों पर भी सन्नाटा छाया रहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भारत मौसम विज्ञान विभाग बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची ने जो एडवाईजरी जारी किया है, उसमें पिछले पांच दिनों तक तापमान यथावत रहेगा। 23 अप्रैल 2025 को 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी तरह 24 अप्रैल को 41, 25 अप्रैल को 41, 26 अप्रैल को 42 और 27 अप्रैल को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। बताया गया है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.