सोनभद्र, मार्च 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। एसओजी व चोपन पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की शाम बग्घानाला के पास से दो कार से 42 किलो गांजा बरामद करते हुए सात अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। ओडिसा से प्रयागराज गांजा खपाने के लिए जा रहा था। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत आठ लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर चार प्रयागराज, दो प्रतापगढ़ व एक मध्य प्रदेश जिले के निवासी हैं। सीओ नगर डा.चारू द्विवेदी ने बुधवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी/सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढे चार बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बग्घानाला पुल के पहले ओबरा मोड़ के उतराई के पास से दो कार में छुपाकर रखे गए गांजा को बरामद करते हुए सात तस्करों को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.