चक्रधरपुर, मई 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर बालाजी मंदिर में चल रहे 42वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सुदर्शन होम पूजा अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस होम यज्ञ में नौ विवाहित जोड़े शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और यज्ञ संपन्न हुआ। भगवान बालाजी की शंख, चक्र एवं नाम के आकार का एक बड़ा हवन कुंड बना कर सुदर्शन होम किया गया। हवन कुंड को 11 प्रकार के फल, फूल और रंगों से सजाया गया। आंध्र प्रदेश से आए पुरोहित ने भगवान बालाजी, माता पद्मावती एवं माता अंडालू की उत्सव मूर्तियों की आरती कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में अग्नि प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद नौ दंपतियों ने मंत्रोच्चार के बीच कमल फूल, घी, फल, चूडा, लावा, ड्राय फ्रूट, हल्दी, चावल, हलुवा आदि की आहूति दी। इसके बाद एक नयी साड़ी में फल, फूल डाल कर हवन कुंड में पूर्ण आहूति ...