नई दिल्ली, जनवरी 20 -- Vikram Solar share price: सोलर एनर्जी कंपोनेंट निर्माता विक्रम सोलर ने वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयर मंगलवार को बुरी तरह बिखर गए। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर 10 पर्सेंट टूटकर 213 रुपये के स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 9.71% टूटकर 214.90 पर आ गया। आइए जानते हैं कंपनी के कैसे रहे तिमाही नतीजे।कैसे रहे तिमाही नतीजे दिसंबर तिमाही के दौरान विक्रम सोलर ने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 415% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 98 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 19 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुख्य परिचालन से आय करीब 8% बढ़कर 1,105.95 करो...