रामगढ़, फरवरी 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि समाज सेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से शनिवार को रामगढ़ गुरुद्वारा परिसर में एक भव्य और सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर क्लब सदस्यों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं और श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। साथ ही मानवता की सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा और उनकी टीम के सहयोग से किया गया। सदर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. निशात अहमद और उनकी टीम, साथ ही प्रशिक्षित तकनीशियनों की देखरेख में रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। शिविर के दौरान कुल 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे जरूरतमंद ...