लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता कोकोरो आर्ट गैलरी में शीर्षक दस्तावेज दुर्लभ और ऐतिहासिक समाचार पत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 100 वर्षों से ज्यादा समय तक के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के समाचार में प्रकाशित पत्रों को प्रदर्शित किया गया है। कुल 56 समाचार पत्रों और पत्रिकाओं का प्रदर्शन किया गया। यह संग्रह लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारी सुबूर उस्मानी के हैं। इस प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं। सिटी मांटेसरी स्कूल की कई ब्रांचों से लगभग 400 बच्चों और अध्यापकों ने इस प्रदर्शनी को देखा। अवलोकन के साथ उन बच्चों ने इतिहास के उन ऐतिहासिक घटनाओं को नोट भी किया। समाचार पत्रों को बड़ी बारीकी से देखते पढ़ते हुए बहुत रोमांचित हुए। खास तौर पर टाइटैनिक जहाज के डूबने, थॉमस एडिशन, हिरोशिमा पर हमला, भारत की आजादी समेत माइकल जैक्शन के भा...