मथुरा, जून 12 -- थाना छाता के अंतर्गत कस्बा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में 400 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट हुई, पथराव हुआ और फायरिंग भी हुई। दो लोग घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक छाता विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात कस्बा स्थित पैगांव रोड निवासी अफीक और नब्बी में 400 रुपये के तकादे को लेकर कहासुनी हो गयी। दोनों पक्ष के लोग मौके पर आ गये और जमकर-डंडे चलने लगे, ईंट-पत्थर बोतलें फैंकते हुए पथराव हुआ और फायरिंग हो गयी। दो लोग घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक छाता ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा तहरीर न दिये जाने पर पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के दर्जनभर लोग व अज्ञात के खिलाफ मारपीट, पथराव, फायरिंग, बलवा और 7 सीएलए एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.