मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पीएमश्री विद्यालयों की एक दिवसीय जनपदस्तरीय खेलकूद, वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके अलावा पीएमश्री विद्यालय कांठ व कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। खेलों में एथलेटिक्स, दौड़, कबड्डी, खो-खो, योगा, फुटबॉल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेनिस, शतरंज, कैरम आदि में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि ने बच्चों को क्रीड़ा शपथ के साथ ही 50 मीटर बालिका वर्ग दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्यक्तिगत स्पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.