प्रयागराज, जून 18 -- निपुण भारत मिशन के तहत बालवाटिका से कक्षा दो के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने वाले जिले के सर्वश्रेष्ठ 400 चयनित प्रधानाध्यापकों को निपुण चैम्पियन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के तहत नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन का स्वतंत्र बाह्य मूल्यांकन करने के बाद विद्यालय को 'निपुण विद्यालय' तथा प्रधानाध्यापक को 'निपुण चैम्पियन हेड मास्टर ऑफ दि डिस्ट्रिक्ट' घोषित किया जाएगा। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव औतार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निपुण भारत चैम्पियन पुरस्कार योजना के संबंध में प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। अफसरों का मानना है कि राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सतत रूप से प्रोत्साहन एवं मार्गदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.