मुंगेर, दिसम्बर 31 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर से भागलपुर एनएच 80 के बीच 400 करोड़ रुपये की लागत से 57 किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। मुंगेर भागलपुर (एनएच 80) के लगभग कार्य पूर्ण होने के बाद यह जिलेवासियों के लिये एक तोहफा के रूप में देखा जा रहा है। जबकि 2025 में ही एनएच 80 के चौड़ीकरण का कार्य शूरू हुआ था। अब महज डेढ़ से दो घंटे के बीच जिलेवासी मुंगेर से भागलपुर का सफर तय करने लगे हैं। 57 किमी लंबा खंड अब चालू हो गया है। इस परियोजना से मुंगेर व भागलपुर का सफर जो कभी 3-4 घंटे में होता था, अब सिर्फ एक से डेढ़ घंटे में पूरा होने लगे है। इस 57 किमी लंबे सड़क के निर्माण में मुंगेर-भागलपुर का अहम हिस्सा शामिल है जो सीधा बरियारपुर और सुल्तानगंज को जोड़ता है। यह सड़क न केवल मुंगेर-भागलपुर को जोड़ती है...