मिर्जापुर, जुलाई 17 -- मिर्जापुर, संवाददाता। राजस्थान पुलिस ने 400 करोड़ की ठगी मामले का खुलासा किया था। ठगी गिरोह के सरगना रोहित को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस अब सरगना के साथियों की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपित रोहित मिर्जापुर के बरौधा का निवासी है। फर्जी कंपनी के जरिए फ्राड की घटना को अंजाम देता था। मुख्य आरोपी रोहित और शशिकांत ही पूरे साइबर फ्रॉड को हैंडल करते थे। इसके अलावा इनके गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल है। पुलिस सरगना से पूछताछ के बाद अब उनके गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी लगभग सात बार कंबोडिया भी जा चुके हैं। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में पता चला कि रोहित अपने साथी शशिकांत के साथ विदेशी साइबर फ्रॉड के संपर्क में था। साथ ही कम्बोडिया में रहकर उसके साथी कंपनी का टेक्निकल काम देखते थे। मामले में अब...