नई दिल्ली, मार्च 22 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। इस जीत में बल्ले से विराट कोहली और फिल सॉल्ट का और गेंद से क्रुणाल पांड्या का बड़ा योगदान रहा। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने आसानी से मैच अपने नाम किया। विराट कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में 36 गेंद में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। विराट कोहली की ये टी20 क्रिकेट में 98वीं फिफ्टी है। वहीं आईपीएल में विराट कोहली की ये 56वीं फिफ्टी है। आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 62 अर्धशतक लगाए हैं। यह भी पढ़ें- मुंबई के खिलाफ मैच के लिए धोनी कर रहे स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.