लखनऊ, नवम्बर 11 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने क्षेत्र की छह प्रमुख अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि यह योजनाएं नहीं, बल्कि युगांतरकारी संकल्प हैं, जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश दोनों को नई दिशा देंगे। इन छह परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 40 हजार करोड़ से अधिक है। उन्होंने बताया कि नादरगंज में भारत की पहली एआई सिटी आकार ले रही है। लगभग 100 करोड़ के निवेश और 40 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही यह परियोजना उत्तर प्रदेश को डिजिटल इनोवेशन हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह हजारों युवाओं के लिए उच्च-तकनीकी रोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगी। एयरपोर्ट के निकट 15सौ एकड़ में एरो सिटी विकसित हो रही है। वही 6500 से 10 हजार करोड़ तक की लागत से 800 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.