लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) सखियों ने 40 हजार करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन करके 106 करोड़ रुपये का लाभांश कमाया। राज्य में 40 हजार बीसी सखियों को तैनात किया जा चुका है, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक अब लोगों के घर तक पहुंचा है। बीसी सखियां गांवों में लोगों को पैसे जमा करने और निकालने, लोन, रकम भेजना, आरडी व एफडी खुलवाने में मदद करती हैं। इससे ग्रामीणों को बैंक शाखा तक जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। इस योजना की शुरुआत मई 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। राज्य की 57 हजार ग्राम पंचायतों में बीसी सखियों की तैनाती का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अब तक 50,225 बीसी सखियों को प्रशिक्षण देकर प्रमाणित किया जा चुका है। इनमें से लगभग 40 हजार बीसी सखियां काम कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...