मुंगेर, फरवरी 22 -- टेटियाबंबर, संवाददाता। हवेली खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत गायघाट जलाशय परियोजना खड़गपुर दक्षिणी क्षेत्र के खेतों की सिंचाई के लिए एक महत्वपूर्ण योजना थी। इस परियोजना के पूरा होने से करीब 10 हजार एकड़ भूमि को सिंचाई का लाभ मिलता। लेकिन यह योजना अधर में पड़ी है। परियोजना पर 50 लाख हुए खर्च: वर्ष 1985-86 में हवेली खड़गपुर के तत्कालीन विधायक सह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के प्रयास से तत्कालीन लघु सिंचाई मंत्री लहटन चौधरी द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी। इस योजना पर लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की राशि भी खर्च की जा चुकी थी। लेकिन वर्ष 1990 में सरकार बदलने के बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। हवेली खड़गपुर के दक्षिणी भाग में भीमबांध के जंगलों एवं पहाड़ की तराई से निकलने वाली घंघरी नदी पर बांध बनाकर पानी संचि...