गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके कारण झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार को 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीते तीन दिनों में 132 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पूर्वी यूपी में मौसम के बदलाव से सर्दी ने दस्तक दे दी है। पारा लगातार नीचे गिर रहा है। शनिवार को दिन का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस और नीचे लुढ़क गया। दिन का अधिकतम तापमान रात के न्यूनतम तापमान के करीब पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके कारण दिन में गलन व ठंड बढ़ गई। ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन अक्तूबर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.