लखनऊ, मार्च 24 -- सैरपुर की बृजधाम कालोनी में करीब 200 मकान हैं, जिसमे 40 फीसद घरों में हॉस्टल चल रहे हैं। खास बात यह है कि हॉस्टल में रह रहे किराएदारों का सत्यापन नहीं है। इसी का नतीजा है कि शनिवार रात मामूली विवाद में सारिका हत्या कर दी गई। घटना से स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है। कालोनी वासियों का कहना है कि हास्टल में रहने वालों की अराजकता के कारण लोग बहुत परेशान हैं। महिलाओं और लड़कियों के निकलने पर छींटाकशी करते हैं। देर रात तक युवक, छात्र और निजी कंपनी में काम करने वाले लोग नशेबाजी, हुड़दंग और गाली-गलौज करते रहते हैं। इसमें से तमाम अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। विरोध पर झगड़ने को तैयार हो जाते हैं। इनकी अराजकता को लेकर कई बार कालोनी के लोगों से विवाद हो चुका है। न तो पुलिस गश्त कर इन पर अंकुश लगाती है और न ही हास्टल संचालक ही इस संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.