फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा निकट आ गई है, लेकिन अभी भी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां बेहद धीमी गति से चल रही हैं। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों ने सीसीटीवी व डीवीआर का डाटा ऑनलाइन अपलोड नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताते हुए सोमवार तक डाटा फीड करने के निर्देश दिए हैं। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 78 माध्यमिक विद्यालय व केंद्रीय कारागार समेत 78 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि जल्द से जल्द परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व डीवीआर की व्यवस्था फिट कर ऑनलाइन डाटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दें। बीते दिनों जब समीक्षा की गई तो जिले के 40 परीक्षा केंद्रों का डाटा अपलोड नहीं पाया गया। यही नहीं कई केंद्रों पर तो सीसीटीवी कैमरे खराब प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.