गढ़वा, जनवरी 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। श्रीबंशीधर नगर के राजा पहाड़ी रोड, चेचरिया स्थित अनुमंडलीय दिव्यांग संघ कार्यालय में 40 दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। उसका उद्देश्य शीतलहर के दौरान दिव्यांगजनों को ठंड से राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। उक्त अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक पंकज कुमार गिरि, नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी, सचिव जय प्रसाद सहित ...