संतकबीरनगर, अक्टूबर 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में इस साल किसानों से धान खरीद योजना के तहत 40 क्रय केन्द्रों पर शनिवार से धान की खरीद शुरू होगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को खरीद के बाबत सख्त निर्देश दिए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि जनपद में शासन द्वारा धान खरीद का लक्ष्य 40,000 एमटी निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान 2369 रूपए प्रति कुन्तल एवं ग्रेड ए 2389 रुपए प्रति कुन्तुल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में धान की खरीद एक नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। क्रय केन्द्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। जनपद में कुल 40 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है। इसमें से खाद्य विभाग के 20, पीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.