जौनपुर, जनवरी 12 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा ब्लाक के कर्तिहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एम्स दिल्ली से प्रशिक्षित एवं निदेव नेत्रालय नईगंज के नेत्र सर्जन व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार यादव ने करीब 250 मरीजों की आंखों की जांच कर परामर्श दिया और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में सबसे अधिक मोतियाबिंद के मरीज देखे गए। यहां डॉ. देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद आंखों की विशेष देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। समय पर जांच न होने से मोतियाबिंद जैसी बीमारियां अंधेपन का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आवश्यकता होने पर समय रहते लेंस प्रत्यारोपण कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में आंखों की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है, जिससे ड्राई आई,...