फिरोजाबाद, नवम्बर 15 -- सिरसागंज। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में मंदिरों, पुरातात्विक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थलों के जीर्णोद्धार पर जनपद में 4.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी पहली किश्त जारी कर दी है। मंदिरों का पूरी तरह स्वरूप बदल जाएगा और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह धर्मस्थलों के विकास और सुंदरीकरण को लेकर सिरसागंज विधानसभा में 199.07 लाख रूपये की लागत से माता मंदिर जायमई, 163.14 लाख की लागत से रामकंठ आश्रम चिरूहुली, 110.57 लाख की लागत से रामकृष्ण धाम मंदिर (गंगा सागर गरियारी) नगला पीरिया का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य के लिए धनराशि दिला रहे हैं। जायमई माता के मंदिर की क्षेत्र में काफी मान्यता है। इस धार्मिक मान्यता के...