नई दिल्ली, फरवरी 20 -- अफगानिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद नबी, जो इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 7 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। उनके इस जादुई स्पेल के चलते अफगानिस्तान की टीम कनाडा को 118 के स्कोर पर रोकने में कामयाब रही और उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत 82 रनों से दर्ज की। मोहम्मद नबी ने अपने इस घातक स्पेल के दम पर इतिहास रचा और वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में 4 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी बने। यह रिकॉर्ड वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड मिलाकर है। यह भी पढ़ें- T20I में सबसे ज्यादा POTM; रजा इतिहास रचने की दहलीज पर; सूर्या-कोहली छूटे पीछे मोहम्मद नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 विकेट हॉल 41 साल 49 दिन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.