हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 7 -- चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चे के एक नेता बस्ती में अचानक लापता हो गए हैं। मंगेतर से मोबाइल पर बात करते-करते अचानक से उन्होंने कहा कि उन्हें चार-पांच लोगों ने घेर लिया है। इसके बाद से उनका फोन कट गया और तभी से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। युवा नेता का नाम सोनू चौधरी है। उनकी कार नहर के पास खड़ी मिली है। पुलिस सोनू की तलाश में जुटी है। बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव के रहने वाले सोनू चौधरी (उम्र 22 वर्ष) के संदिग्ध परिस्थितियों में यूं अचानक लापता होने पर शुक्रवार रात से परिवार परेशान हैं। अभी तक उनका कुछ नहीं चला है। घरवालों को तरह-तरह की आशंकाएं हो रही हैं। उन्हें लग रहा है कि सोनू का अपहरण कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू चौधरी पुत्र शिवनाथ चौधरी शुक्रवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.