नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- यूपी में बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के शिवपुर इलाके में आतंक मचाए रखने वाले तेंदुया पिंजरे में कैद हो गया। बकरी की शिकार की लालच में पिंजरे के सींखचों के भीतर पहुंच गया। चार साल के नर तेंदुए ने तेंदुए 10 किलोमीटर दायरे में आतंक मचा रखा था। एक ग्रामीण पर हमला किया था। उसके बाद बल्दूपुरवा में बब ई नाले के पास पिंजरा लगाया गया था। कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। उसे शासन की अनुमति पर छोड़ा जाएगा। खैरीघाट थाने के नानपारा वन रेंज के बल्दूपुरवा, बाजपुरवा, पिपरिया के आसपास एक माह से अधिक समय से तेंदुए की गतिविधियों को देखा जा रहा था। इलाके के तमाम लावारिश कुत्तों का शिकार यह तेंदुआ कर चुका था। यही नही तमाम लावारिस मवेशियों को भी यह शिकार कर भक्षण कर गया था। वन महकमे की टीम काम्बिंग कर पद चिन्हों की तलाश में...