हल्द्वानी, जुलाई 8 -- हल्द्वानी। न्यूनतम पेंशन और चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में बैठक का आयोजन किया। राजेंद्र कुमार वालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में एफसीआई, केएमवीएन, उत्तराखंड परिवहन निगम, केएमओयू लिमिटेड और वन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर चार व पांच अगस्त को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल, जिला महामंत्री भूपेंद्र अधिकारी, जगदीश चंद्र पंत, सीएस जोशी, जिला उपाध्यक्ष नैनीताल ब्रिज मोहन सिजवाली, वन निगम वेलफेयर समिति के प्रदेश अध्यक्ष पान सिंह नेगी, वन निगम नैनीताल के जिलाध्यक्ष मुकेश भंडारी व ठाकुर सिंह रावल मौजूद रहे। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.