नई दिल्ली, अगस्त 29 -- यूपी के पीलीभीत के बिलसंडा में चार बच्चों की मां और पांच बच्चों के पिता पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि मौका पाते ही दोनों फरार हो गए। पति खेत पर घास छीलता रह गया। घर में ब्याहने की उम्र की बेटी ने लोकलाज का वास्ता दिया लेकिन मां ने नहीं मानी। चार दिन बाद भी प्रेमी युगल का कुछ सुराग नहीं लगा। पति की गुहार पर पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। थाना क्षेत्र की ईंटगांव पुलिस चौकी के युवक ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। करीब 20 साल पहले उसने एक महिला को पत्नी बनाकर अपने साथ रख लिया। उससे चार बच्चे हैं। बड़ी लड़की शादी की उम्र की है। युवक के मुताबिक चार दिन पहले वो सुबह खेत पर घास छीलने गया था। तीन बच्चे पढ़ने स्कूल चले गए। बड़ी बेटी घर पर थी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसके घर आया और पत्नी को साथ ले जाने लगा। बेटी ने ...