रांची, नवम्बर 22 -- झारखंड की राजधानी समेत आसपास के जिलों में अगले छह दिन तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। 27 नवंबर के बाद राज्य में सुबह के समय कोहरा छाएगा। दक्षिण-पूर्व की नम हवा चलने से आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं। इससे रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 23 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री नीचे जाएगा। इससे रात के तापमान में कमी आएगी। लेकिन बादल छाए तो इसमें उछाल आएगा। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड सामान्य रही। इस बीच तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। यहां का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, राज्य में गुमला का तापमान सबसे कम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य सभी शहरों का न्यूनतम 11.0 डिग्री से अधिक रहा।

हिंदी हिन्दुस्...