देवघर, अप्रैल 27 -- भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 2025 के बाद पाकिस्तान का नाम का देश धरती से खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं देश चार हिस्सों में बंट जाएगा। ये बात उन्होंने झारखंड के देवघर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। निशिकांत दुबे ने कहा, मैं बहुत दावे के साथ कह रहा हूं कि पृथ्वी से 2025 के बाद पाकिस्तान नाम का देश खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने जो हमारा हिस्सा लिया है कश्मीर का, वह तो हमारा है ही और उसे हम वापस लेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान खंडित होकर बलूचिस्तान, पखूनिस्तान और पंजाब नाम के देशों में बंट जाएगा। पाकिस्तान के चार हिस्से हो जाएंगे। यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा, मैं यह बात पूरे विश्वास के साथ कह रही हूं। अगर इस साल के अंत तक...