पलामू, जून 22 -- झारखंड के पलामू जिले में 585 चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभ की गई प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रोक लगा दी। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू जिले में होने वाले चतुर्थवर्गीय पदों की नियुक्ति प्रक्रिया में विसंगति को लेकर प्रमुखता से विषय रखा था। वित्त मंत्री ने बताया कि उन्होंने शनिवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी से फोन पर बात की और पुन: मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर वार्ता की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से पलामू में होने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को रोका जाए। सरकार यह तय करेगी कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे राज्य के हर जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.