मुंगेर, अक्टूबर 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा और गांधी जयंती को लेकर 28 सितंबर से बंद चल रहे मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय और सभी कॉलेज अब 4 अक्टूबर से पुनः खुल जाएंगे। राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के मुताबिक 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा व गांधी जयंती के कारण अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद 4 अक्टूबर से विश्वविद्यालय व कॉलेजों के कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...