चक्रधरपुर, मार्च 23 -- चक्रधरपुर। झारखंड की राजधानी रांची में 22 और 23 मार्च को आयोजित होने वाली 4वीं झारखंड राज्य महिला क्योरूगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिम सिंहभूम ज़िले की महिला टीम शामिल हुई है। यह प्रतियोगित वी बी एन पब्लिक धुर्वा, रांची में आयोजित होगी। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए पश्चिम सिंहभूम जिले से कुल 32 महिला खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में भाग लेंगी। इनमें सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों के क्योरूगी और पूमसे प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वहीं क्योरूगी वर्ग में प्रतिभागी सब-जूनियर क्योरूगी में दित्या चौहान, रितिका तांति, अलीशा कुजुर, नैना सलूजा, आलिया हेम्ब्रम, स्वेच्छा यादव, हेतवी दरबार, माहि शर्मा और जैज़लिन कौर कैडेट वर्ग में चंचल सोय, नूपुर सवायन, अनुप्रिया बोद्रा, ग्रेसी जामुदा, शीतल गगराई, रिया नायक और संजना कु...