संतकबीरनगर, जून 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्ग में शामिल विधियानी रेलवे स्टेशन मार्ग का जल्द निर्माण शुरू होगा। इसकी बदहाली दूर होगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने ईओ नगर पालिका के साथ इस सड़क का दौरा किया। सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही हर कोई परेशान है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। वहीं आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 10 जून के अंक में बरसात में लोगों को रुलाएंगी शहर की बदहाल हो गईं सड़कें शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लिया है। शहर का विधियानी मार्ग महीनों से बदहाल पड़ा है। यह शहर का प्रमुख मार्ग है। खलीलाबाद धनघटा मार्ग से विधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन होते हुए तितौवा जाती है। इसी मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.