झांसी, फरवरी 21 -- झांसी (बरुआसागर), संवाददाता कस्बा में सिद्धपीठ मंसिल माता मंदिर परिसर में खूब शहनाईयां बजीं। यहां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुरुवार को 25 तो शुक्रवार को 14 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। उन्होंने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं। मंसिल माता मंदिर परिसर में सुबह से माहौल बदला-बदला रहा। एक तरफ घराती जुटे तो दूसरी तरफ बाराती। महिलाएं वैवाहिक गीत गा रही थीं। लोगों ने माता के दरबार में मत्थ टेका। पूजन किया और वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर में दूल्हों की बारात निकाली गई। कतारबद्ध दूल्हे चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों पर बाराती जमकर ठुमके लगा रहे थे। भ्रमण के बाद बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां द्वारचार की रस्में अदा हुई। बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ। वर-वधू ने एक-दसूर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.