शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- भावलखेड़ा और पुवायां में आधारभूत ढांचे से जुड़े दो कार्यों का लोकार्पण किया गया। हथौड़ा संपर्क मार्ग पर आर्नामेंटल पोल व लाइटें लगाई गईं, जबकि पुवायां क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। शनिवार को मंत्री सुरेश खन्ना ने उद्घाटन किया। जिला पंचायत समिति के मार्ग शहीद-ए-आजम यदुनाथ सिंह स्टेडियम, हथौड़ा संपर्क मार्ग पर 38 लाख 32 हजार रुपये की लागत से 24 आर्नामेंटल लाइटें स्थापित की गई हैं। प्रति लाइट लागत 1.59 लाख रुपये बताई गई है। नई व्यवस्था से रात के समय मार्ग पर प्रकाश की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त पुवायां के बाद गांव में कोल्ड स्टोरेज तक 122 मीटर लंबी सीसी सड़क 9 लाख 44 हजार रुपये से बनाई गई है। दोनों कार्यों का उद्घाटन मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष...