जहानाबाद, नवम्बर 16 -- धान की कटनी के साथ रबी फसल के लिए खेतों को तैयार करने में किसान जुट गए हैं अच्छी बारिश होने के साथ-साथ नदियों में पानी आ जाने से भूजल स्तर की स्थिति में हुआ सुधार जहानाबाद, निज संवाददाता। धान की खेती के बाद अब किसानों की उम्मीदें रबी फसल पर टिकी हुई है। एक और जहां तेजी से धान कटनी का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर रबी फसल के लिए खेतों को तैयार करने में किसान जुट गए हैं। इस वर्ष कृषि विभाग द्वारा जिले में करीब 55 हजार हेक्टेयर भूमि में रबी फसल की खेती का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अनुसार 38 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती की जाएगी। इसके अलावा चना, मसूर, मटर, तथा अन्य सीजनली फसल भी लगाए जाएंगे। इन फसलों की अच्छी उपज के लिए कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज के साथ-साथ किसानों को अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध करने की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.