बगहा, मार्च 31 -- बेतिया । पश्चिम चंपारण जिले के ग्रामीण कार्य विभाग बेतिया डिवीजन के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से 5 बरसाती नदियों पर 5 बड़े पुल बनाए जाएंगे ताकि यातायात कनेक्टिविटी को बेहतर बनायी जा सके। इसकी तकनीकी अनुमोदन प्राप्त हो गई है। टेंडर की प्रक्रिया फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विभाग बरसात के पहले निर्माण कार्य को मूर्त रूप देने में जुटी हुई है। कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार एवं सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर पंचायत के हरहा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। वही नौतन प्रखंड के धूमनगर सोफवा टोला के समीप तिरहुत मुख्य नहर पर 8 करोड़ की लागत से जबकि दक्षिण तेलुआ पंचायत के चंद्रावत नदी पर 6 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। वही मझौलिया प्रखंड के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.