लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- सम्पूर्ण समाधान की अध्यक्षता एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने की। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की बारह, पुलिस की बारह, नगर पालिका की दो, विकास विभाग की तीन, पूर्ती की दो विद्युत विभाग की चार व अन्य दो शिकायतें मिलाकर कुल 37 शिकायतें दर्ज हुई। कुल 37 शिकायतों में मौजूद अधिकारियों ने तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। बकाया शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...