फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर,संवाददाता। शहर के पीरनपुर मोहल्ले में एक घर से हुई करीब तीस लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को 37 दिनों बाद कर दिया। मामले की जांच के दौरान तीन शातिर पहचान में आए जिनमें से अभी पुलिस एक को ही गिरफ्तार कर पाई है। दो शातिर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से करीब पांच लाख कीमत का सोने चांदी का सामान बरामद करने का दावा किया है। एक जनवरी की भोर पहर पीरनपुर मोहल्ला निवासी आरिफ के सूने घर का ताला तोड़ शातिरों ने अलमारी से नगदी जेवर पार कर दिए थे। आरिफ ने चोरी गए माल की कीमत करीब तीस लाख रुपए बताई थी। संदिग्ध मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा आरिफ को घटना की जानकारी दी। आरिफ परिवार सहित कौशांबी एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। शहर में साल ...