नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- दिल्ली के सीमापुरी थाने की पुलिस ने एक ऐसी कहानी को अंजाम दिया, जो न सिर्फ दिल को छूती है, बल्कि मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल भी पेश करती है। एक गर्भवती और मानसिक रूप से बीमार महिला को 37 दिन की अथक मेहनत के बाद उसके परिवार से मिला दिया गया। यह भावुक मुलाकात 7 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के IHBAS अस्पताल में हुई, जहां महिला का इलाज चल रहा था।सड़क से अस्पताल तक का सफर 1 सितंबर 2025 को सीमापुरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि एक गर्भवती महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, इलाके में भटक रही थी। ये महिला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महिला को मेडिकल जांच के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। 4 सितंबर को जीटीबी अस्पताल से छुट्टी के बाद, महिला को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.