भागलपुर, जुलाई 18 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 360 वाहनों की जांच की गई। नियम के विपरीत वाहनों के परिचालन करने वालों से 36 हजार 500 रूपए का जुर्माना राशि की वसूली की गई। इधर पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मचा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...