शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन न्यायालय की ओर से खाद्य सुरक्षा से जुड़े वादों में बड़ी कार्रवाई की जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को किसी भी कीमत और बक्शा नहीं जा रहा है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने मिलावट के 360 मामलों में ढाई करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। जिसमें बात 2023 की करें तो 110 वाद व 2024 में 250 वाद निस्तारित किए गए हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासन अच्छे खाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी बड़ा अभियान जल्द चलाएगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 2023-24 में लिए गए सैंपल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.