लोहरदगा, फरवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा वित्त पोषित और विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में जिला अंधापन नियंत्रण समिति लोहरदगा एवं जीवन ज्योति ट्रस्ट रांची के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नेत्र रोग के 36 रोगियों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। नेत्र सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार, नासिर खान, अनुप्रिया कुमारी सहायक संजू कुमारी गुप्ता के द्वारा आंख रोगियों का मोतियाबिंद एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन से पूर्व उपस्थित चिकित्सकों एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज दास, प्रचारक सामी कुमार, देवेंद्र मंडल, मनोज सिन्हा, रामप्रसाद बधाई के द्वारा भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि देकर शिविर का उद्घाटन किया गया। संघ चालक मनोज दास ने कहा कि नर ...