कटिहार, फरवरी 13 -- कटिहार, एक संवाददाता कदवा थाना क्षेत्र में दंपति पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को दबोच लिया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 11 फरवरी संझेली निवासी बड़कू शर्मा (36), पिता परमेश्वर शर्मा ने कदवा थाना में फर्द बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी की संध्या करीब 6 बजे वे अपनी पत्नी काजल कुमारी के साथ बाइक से कटिहार से अपने घर संझेली लौट रहे थे। इसी दौरान घोघरी पुल के समीप पहले से घात लगाए बैठे ललित शर्मा एवं श्याम शर्मा उर्फ घनश्याम शर्मा (दोनों पिता हकरू शर्मा, निवासी संझेली, थाना कदवा) तथा अन्य सहयोगियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग ...