रांची, जुलाई 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पिछले 36 घंटे की बारिश के बाद गुरुवार को राजधानी में जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। आसमान से पानी इतना ज्यादा बरसा कि लोगों के घर तालाब बन गए और सड़कें डूब गईं। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। वहीं, दूसरी ओर बारिश ने रांची नगर निगम की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। क्यूआरटी की भी हकीकत सामने आ गई। गंदगी से भरी पड़ी और महीनों से बंद नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। लोग इसी के बीच से आवाजाही करने को मजबूर दिखे। कई इलाकों में गाद और कीचड़युक्त पानी जमा होने के बाद लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। मलीन और नई बस्तियों व कॉलोनियों में रह रहे लोगों को कच्चे मार्ग पर चलना खतरनाक हो गया। वहीं, शहरवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बेहतर जिंदगी और विकास के गाने गाए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.